Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विवाहित हों या अविवाहित, सुरक्षित एवं वैध गर्भपात की हकदार हैं सभी महिलाएं: सुप्रीम कोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 29 September, 2022
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सभी महिलाओं को सुरक्षित व वैध गर्भपात का अधिकार है, भले वे विवाहित हों या अविवाहित। कोर्ट ने कहा, "सिंगल व अविवाहित महिलाएं मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी ऐक्ट के तहत गर्भावस्था के 24-हफ्तों के भीतर गर्भपात करा सकती हैं।" बकौल कोर्ट, 2021 का संशोधन विवाहित व अविवाहित में भेद नहीं करता है।