वित्त मंत्री सीतारमण ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से अपना नामांकन किया दाखिल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बेंगलुरु में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से बीजेपी की उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई व पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा मौजूद रहे। बीजेपी ने सीतारमण और कन्नड़ फिल्म अभिनेता जग्गेश को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया है।
read more at लेटेस्टली


