पिछले 5 वर्षों में केंद्रीय बलों के 46,000 से अधिक जवानों ने लिया वीआरएस: केंद्र
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया है कि पिछले 5 वर्षों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 46,000 से अधिक जवानों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। इनमें सबसे ज़्यादा 21,860 बीएसएफ के जवान हैं। वहीं, इसके अलावा असम राइफल्स के 5146, सीआईएसएफ के 3012, आईटीबीपी के 2281 और एसएसबी के 1738 जवानों ने सेवानिवृत्ति ली है।


