जी20 समिट के मद्देनज़र गुरुग्राम ज़िला प्रशासन ने जारी की एडवाइज़री
दिल्ली में होने वाली जी20 समिट के मद्देनज़र गुरुग्राम ज़िला प्रशासन ने एडवाइज़री जारी कर सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को 8 सितंबर को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने को कहा है। लोगों को सावधानी से यात्रा करने और भीड़-भाड़ से बचने के लिए आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
read more at Times Now नवभारत


