यूज़र ने कहा- 'क्या यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है?'; पुलिस ने बताया भ्रामक
उत्तर प्रदेश में 60,244 पदों वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 'X' पर एक यूज़र ने लिखा है, "क्या परीक्षा का पेपर लीक हो गया है?" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य पुलिस ने कहा, "कृपया भ्रामक सूचना न फैलाएं। यह लिखित परीक्षा सुचारु रूप से चल रही है।" यह परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित हो रही है।
read more at X (formerly twitter)


