महाराष्ट्र में कंटेनर व जीप की टक्कर में कम-से-कम 6 लोगों की हुई मौत, 3 हुए घायल
महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को मुंबई-नासिक हाईवे पर एक कंटेनर व जीप की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल पुलिस, कंटेनर से टकराने के बाद जीप 100 मीटर तक घिसटता चला गया जिसके बाद वह पलट गया।
read more at LatestLY


