Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिना ओटीपी या लिंक के बेंगलुरु में महिला के डिजिटल वॉलेट से निकाल लिए गए ₹1 लाख

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 26 November, 2023
बेंगलुरु में साइबर ठगों ने एक महिला के डिजिटल वॉलेट से ₹1 लाख निकाल लिए। फोन पर ठग ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया और उसे रुपए भेजने की बात कहकर फोन-पे पर उसे मेसेज भेजा। महिला के मुताबिक, ओटीपी शेयर किए बिना या किसी लिंक पर क्लिक किए बिना ही 15 मिनट में रुपए निकाल लिए गए।