तमिलनाडु सरकार ने सीएए व कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज 5,000+ केस लिए वापस
तमिलनाडु सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज 5,000 से अधिक केस वापस ले लिए हैं। वापस लिए गए मामलों में से 2,831 केस कृषि कानूनों के खिलाफ जबकि 2,282 केस सीएए विरोधी प्रदर्शनों को लेकर दर्ज थे। इनमें वे केस भी शामिल हैं जिनमें जांच लंबित है।
read more at The Quint


