अमेरिकी एनएसए ने अगस्त में डोभाल के सामने पन्नू की 'हत्या की साज़िश' का मुद्दा उठाया था: खबर
अमेरिकी प्रशासन ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साज़िश का मुद्दा अगस्त में पहली बार भारत के समक्ष उठाया था। 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने जेद्दा में एनएसए अजीत डोभाल के सामने मामला उठाया और तब डोभाल ने इस मामले को लेकर और जानकारी मांगी थी।


