Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में महल में घूमने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आया पर्यटक, हुई मौत

short by शिव / on Sunday, 10 September, 2023
झालावाड़ (राजस्थान) में रविवार शाम करीब 4:30 बजे भीम सागर बांध के पास मऊ महल में घूमते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक पर्यटक की मौत हो गई और 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है।