राजस्थान में रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी के ठिकानों से मिली ₹68 लाख से अधिक की नकदी
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में रिश्वत लेते पकड़े गए निर्माण विभाग के एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर के आवास व ठिकानों की तलाशी में ₹68.71 लाख की नकदी मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुताबिक, आरोपी के परिसरों से करोड़ों रुपए की कीमत वाली चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज़ भी मिले हैं। आरोपी को बुधवार को ₹4 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
read more at भाषा


