स्वीडन ने सुरक्षा कारणों से इस्लामाबाद स्थित अपने दूतावास को किया बंद
स्वीडन ने पाकिस्तान में 'वर्तमान सुरक्षा स्थिति' को देखते हुए इस्लामाबाद स्थित अपने दूतावास को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। दूतावास की ओर से कहा गया है, "हम समझते हैं कि इससे असुविधा होगी लेकिन आवेदकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।" बकौल दूतावास, अभी दूतावास के फिर से खुलने पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
read more at हिन्दुस्तान


