फीफा विश्व कप के क्वॉलिफायर के दौरान चोटिल हुए नेमार, स्ट्रेचर से ले जाया गया बाहर
फीफा विश्व कप-2026 के क्वॉलिफायर में ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर नेमार को उरुग्वे के खिलाफ मैच के दौरान बाएं पैर के घुटने में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद नेमार को स्ट्रेचर से ग्राउंड के बाहर ले जाया गया और इस दौरान नेमार को कराहते व रोते देखा गया। गौरतलब है कि मैच में उरुग्वे ने ब्राज़ील को 2-0 से हरा दिया।
read more at लेटेस्टली


