यूपी में अतीक अहमद की ₹3.7 करोड़ कीमत की कोठी 'मन्नत' की गई कुर्क
उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की ग्रेटर नोएडा स्थित मन्नत नामक ₹3.7 करोड़ कीमत की कोठी को गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कुर्क कर लिया है। 'न्यूज़18' के मुताबिक, अतीक ने ऐक्टर शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की तर्ज पर इसे बनवाया था। गौरतलब है, अतीक की अप्रैल 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
read more at News18 हिंदी


