नीरज ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पाक के अरशद को फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रविवार को वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद रजत पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम को फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया। दोनों की तस्वीर वायरल हो गई है। गौरतलब है कि 25 वर्षीय नीरज ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
read more at ABP न्यूज़


