राजस्थान में विधायक बालमुकुंद आचार्य पर दर्ज हुआ केस, ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का आरोप
राजस्थान की हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य समेत 2 के खिलाफ करधनी थाने में केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, शिकायतकर्ता ने विधायक समेत 2 लोगों पर ज़मीन पर अवैध कब्ज़े की कोशिश व मारपीट का आरोप लगाया है। बालमुकुंद हाल ही में 'नॉनवेज के ठेले सड़कों से हटवाएं' बयान को लेकर चर्चा में आए थे।
read more at हिन्दुस्तान


