राजस्थान में पुलिस ने 'ऑपरेशन खुशी 7' के तहत एक महीने में ढूंढे 358 गुमशुदा बच्चे
राजस्थान पुलिस ने 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच 'ऑपरेशन खुशी 7' के तहत प्रदेश के 18-वर्ष से कम उम्र के लापता 358 बच्चों को खोज निकाला है। जयपुर के 47, डूंगरपुर के 22, भीलवाड़ा व उदयपुर के 21-21, राजसमंद के 18, नागौर के 17, और प्रतापगढ़ के 11 बच्चों को उनके परिजन को पुलिस ने सौंप दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


