राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। पार्टी ने राजस्थान से सबसे अधिक तीन और छत्तीसगढ़ से दो प्रत्याशी घोषित किए हैं जबकि पी. चिदंबरम को तमिलनाडु, अजय माकन को हरियाणा और जयराम रमेश को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया है। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होंगे।
read more at हिन्दुस्तान


