बीजेपी ने जारी की एमपी चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की नई सूची, बुधनी से लड़ेंगे शिवराज
बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान होने के बाद राज्य के लिए 57 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी मौजूदा सीट बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, रेहली से मंत्री गोपाल भार्गव और नरेला से मंत्री विश्वास सारंग को टिकट मिला है।
read more at ABP न्यूज़


