तेज़ आंधी के बीच अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत पर गिरी आकाशीय बिजली, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें न्यूयॉर्क स्थित अमेरिका की सबसे ऊंची वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बिल्डिंग (1,776 फीट) पर आकाशीय बिजली गिरती नज़र आ रही है। न्यूयॉर्क के फोटोग्राफर मैक्स गुलियानी ने शनिवार रात अमेरिका में तेज़ आंधी के बीच यह वीडियो बनाया था। एक ट्विटर यूज़र ने वीडियो पर लिखा, "यह बिलकुल अविश्वसनीय है।"


