बोर्ड परीक्षाओं में पीरियड्स के दौरान रेस्ट रूम इस्तेमाल कर सकेंगी छात्राएं: केंद्र
शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान पीरियड्स में छात्राओं को ज़रूरी रेस्ट रूम ब्रेक देने को लेकर एडवाइज़री जारी की है। परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं के लिए फ्री सैनेटरी नैपकिन भी रखे जाएंगे। बकौल मंत्रालय, मेंसट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट एक लड़की के विकास के लिए ज़रूरी है।
read more at ABP न्यूज़


