Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली सूची, सीएम की सीट से लड़ेंगे सांसद विजय बघेल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 17 August, 2023
बीजेपी ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदा सीट पाटन से बीजेपी सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कोरबा से लखनलाल देवांगन, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, कांकेर से आशाराम नेताम, बस्तर से मनीराम कश्यप और सिहावा से श्रवण मरकाम को टिकट मिला है।