डेविड बेकहम ने भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात, विराट कोहली के साथ खेला फुटबॉल
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल से पहले पूर्व इंग्लिश फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। बेकहम ने विराट कोहली के साथ फुटबॉल भी खेला जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। बेकहम फिलहाल बतौर यूनिसेफ के सद्भावना दूत भारत में हैं और वह सेमीफाइनल मैच देखेंगे।
read more at जनसत्ता


