बिहार में गवाही देने कोर्ट जा रहे 25 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या
समस्तीपुर (बिहार) में शनिवार को सोनू कुमार नामक 25 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शराबकांड से जुड़े एक मामले में गवाही देने के लिए सोनू अपने घर से पैदल कोर्ट जा रहा था। बकौल पुलिस, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


