Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्राकृतिक आपदाओं व गलत रखरखाव से 2021-22 में 1,693 टन अनाज बर्बाद हुआ: आरटीआई

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 31 July 2022
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के देशभर के गोदामों में 2021-22 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं और गलत रखरखाव के कारण करीब 1,693 टन अनाज बर्बाद हुआ है। पीटीआई के मुताबिक, एक आरटीआई के जवाब में बताया गया कि बारिश से 48 टन, बाढ़ से 592 टन, चक्रवात से 28 टन जबकि रखरखाव के अलग-अलग कारणों से 1,025 टन अनाज नष्ट हुआ।
read more at भाषा