Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में पुलिस ने ₹1.5 करोड़ की शराब को रोड रोलर चलाकर किया नष्ट, सामने आया वीडियो

short by खुशी / on Thursday, 23 May, 2024
जबलपुर (एमपी) पुलिस ने बुधवार को ₹1.5 करोड़ की शराब को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि करीब 1.5 लाख लीटर शराब को 10 ट्रकों में भरकर नष्ट करने के लिए लाया गया था। यह शराब जबलपुर के 36 थानों में 1,700 अलग-अलग मामलों में ज़ब्त की गई थी।