जेडीयू के अनिल हेगड़े समेत दो नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने ली पद की शपथ
तेलंगाना और बिहार से 2 नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य रविचंद्रा वद्दीराजू और अनिल प्रसाद हेगड़े ने सोमवार को पद की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के दोनों नवनिर्वाचित सदस्यों को अपने चैंबर में शपथ दिलाई। तेलंगाना से टीआरएस के नेता वद्दीराजू और बिहार से हेगड़े को उप-चुनाव में राज्यसभा का सदस्य चुना गया है।
read more at The Print


