यूज़र ने बोथरा से कहा- 'आप आनंद महिंद्रा की तरह दिखते हैं'; आईपीएस अफसर ने दिया जवाब
आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने एक ट्विटर यूज़र के 'आप आनंद महिंद्रा जैसे दिखते हैं' कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। बकौल बोथरा, "सिर्फ लुक्स से क्या होता है...उनके आनंद-ही-आनंद हैं...अपने पास एक महिंद्रा भी नहीं😐।" वहीं, अन्य यूज़र के 'ऐसे मत बोलिए...वरना आनंद महिंद्रा आपको भी गिफ्ट कर देंगे' कमेंट पर उन्होंने लिखा, "मुझे उनका मान तो रखना ही पड़ेगा😅।"
read more at Twitter


