साउथ इंडस्ट्री को दर्शकों को पसंद आने वाले कंटेंट की समझ है, हमें उनसे सीखना चाहिए: मृणाल
ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा है, "साउथ (इंडस्ट्री) को देशभर के दर्शकों को पसंद आने वाले कंटेंट की समझ है...जो हम (बॉलीवुड) उनसे सीख सकते हैं।" मृणाल ने साउथ फिल्मों के हिंदी फिल्मों से बेहतर करने को लेकर कहा, "अच्छा कंटेंट हमेशा चलता है...कुछ बहुत अच्छी हिंदी फिल्में आने वाली हैं...जो दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस खीचेंगी।"
read more at Hindustan Times


