श्रीलंकाई वायुसेना ने राष्ट्रपति राजपक्षे को शरण देने की खबरों को खारिज किया
श्रीलंका की वायुसेना ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के वायुसेना प्रमुख सुदर्शन पथिराना के मकान में रहने का दावा किया गया है। वायुसेना ने खबरों को ‘दुष्प्रचार’ बताया है। राजपक्षे कथित तौर पर दुबई जाने के लिए कोलंबो हवाई-अड्डे पहुंचे थे जिसके बाद उनकी पथिराना के घर पर मौजूदगी की अटकलें शुरू हुईं।
read more at भाषा


