मंगनी टूटने के 18 साल बाद जेनिफर लोपेज़ और बेन ऐफ्लेक ने एक-दूसरे से फिर की सगाई
अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज़ और अभिनेता बेन ऐफ्लेक ने दोबारा सगाई कर ली है। जेनिफर ने अपनी वेबसाइट पर शुक्रवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी अंगूठी को देखकर भावुक होती दिख रही हैं। जेनिफर और ऐफ्लेक की सगाई 18 साल पहले टूट गई थी और जेनिफर ने जुलाई-2021 में दोनों के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी।
read more at The Quint


