दिल्ली के सीएम केजरीवाल का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "हल्के लक्षण हैं। मैंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।" उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों को खुद को आइसोलेट करने और कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है।
read more at ABP न्यूज़


