फ्लिपकार्ट के सीईओ की पत्नी ने बेंगलुरु में खरीदा ₹8 करोड़ का विला
Zapkey.com द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेज़ों के मुताबिक, फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति की पत्नी सौम्या नारायणन ने बेंगलुरु में करीब ₹8 करोड़ में एक लग्ज़री विला खरीदा है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 6,918 वर्ग फीट के प्लॉट पर बने इस विला में 4 बेडरूम, 5 बाथरूम, डुअल किचन, लिविंग, डाइनिंग, ऑफिस और मीडिया रूम्स आदि हैं।
read more at Moneycontrol


