Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोहली व अन्य की बीसीसीआई से शिकायत करने वाले शख्स ने 'जीवन रक्षा' के लिए वापस ली शिकायतें

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 26 August 2022
विराट कोहली और एम.एस. धोनी समेत कई क्रिकेटरों के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत दर्ज कराने वाले एमपीसीए के पूर्व आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई के नैतिकता अधिकारी से अपनी सभी 21 लंबित शिकायतों को वापस लेने को कहा है। बकौल गुप्ता, वह अपने स्वास्थ्य और जीवन की 'रक्षा' के लिए शिकायतों को वापस लेने को 'मजबूर' हैं।