Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

22 जनवरी को कश्मीरी हिंदू भाई-बहन आत्मिक रूप से अयोध्या में मेरे साथ होंगे: अनुपम खेर

short by श्वेता भारती / on Thursday, 18 January, 2024
अभिनेता अनुपम खेर 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल होंगे। इसे लेकर खेर ने कहा, "मैं अयोध्या में अपने पूर्वजों और खासकर अपने दादाजी का प्रतिनिधित्व करूंगा। ये सभी राम मंदिर की स्थापना का सपना देखते थे।" उन्होंने कहा, "मेरे सभी कश्मीरी हिंदू भाई-बहन अयोध्या में आत्मिक रूप से मेरे साथ होंगे!"