Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धारावी के पुनर्विकास के बाद वहां के लोगों को मिलेंगे 350 वर्ग फीट के नए फ्लैट: अदाणी समूह

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 16 January, 2024
अदाणी समूह ने कहा है कि मुंबई के धारावी के पुनर्विकास के बाद वहां के पात्र लोगों को 350 वर्ग फीट के नए फ्लैट दिए जाएंगे। समूह के अनुसार, रसोई और शौचालय युक्त यह फ्लैट्स मुंबई में स्लम पुनर्विकास परियोजनाओं में पेश किए गए फ्लैट्स के मुकाबले 17% बड़े होंगे। अदाणी समूह को नवंबर 2022 में यह प्रोजेक्ट मिला था।