शराब नीति मामले में के कविता की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ाई गई
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 20 मई तक के लिए बढ़ा दी है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक नई चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें के कविता समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


