गुजरात विधानसभा में विधायकों ने मंदिर में प्रसाद बदलने को लेकर किया प्रदर्शन, हुए निलंबित
गुजरात स्थित अंबाजी मंदिर में प्रसाद बदलने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। विधायकों ने मोहनथाल की जगह प्रसाद में चिक्की देने पर आपत्ति जताई थी। विधानसभा में स्पीकर शंकर चौधरी के निर्देश नहीं मानने और प्रदर्शन नहीं रोकने पर विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।
read more at दिप्रिंट


