2022 तक करनी थी किसानों की 'आय दोगुनी', कर दी 'यातना दोगुनी': राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार को 2022 तक किसानों की 'आय दोगुनी' करनी थी लेकिन 'यातना दोगुनी' कर दी। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री 'किसान उत्पीड़न' योजना के तहत शहीद किसानों को मुआवज़ा नहीं...किसान आत्महत्या के आंकड़े नहीं...'मित्रों' के कर्ज़ माफ़...किसानों के नहीं...'सही एमएसपी' का झूठा वादा...फसल बीमा के नाम पर...इंश्योरेंस कंपनियों को ₹40,000-करोड़ का फायदा।"
read more at भाषा


