8 माह नौकरी की थी मगर संतुष्टि नहीं मिली: यूपीएससी में 18वीं रैंक हासिल करने वालीं वरदाह
नोएडा (यूपी) की रहने वालीं 24-वर्षीय वरदाह खान ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 18वीं रैंक हासिल की है। वरदाह ने बताया कि उन्होंने एक कंपनी में 8 महीने तक नौकरी की थी लेकिन उन्हें संतुष्टि नहीं मिली। उन्होंने कहा, "मैं देश...के लिए कुछ करना चाहती थी।" बकौल वरदाह, उन्होंने घर में रहकर ऑनलाइन कोचिंग के ज़रिए तैयारी की।
read more at हिन्दुस्तान


