इन्फोसिस की 26 वर्षीय इंजीनियर की पुणे के होटल के कमरे में गोली मारकर की गई हत्या
पुणे (महाराष्ट्र) में एक होटल के कमरे में इन्फोसिस की 26-वर्षीय इंजीनियर का शव मिला है जिसके सिर में गोली मारी गई थी। लड़की के साथ होटल आए उसके दोस्त को हत्या को लेकर हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया, "शुरुआती जांच के अनुसार, लड़की व लड़का रिलेशनशिप में थे और उनके बीच कोई विवाद चल रहा था।"


