गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई की हुई मौत, पेट्रोल डालकर जलाए जाने का लगाया था आरोप
नूंह हिंसा के आरोपी व स्वघोषित गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। महेश ने दिसंबर में कहा था कि फरीदाबाद (हरियाणा) में 10-12 लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले किया था। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि वह 'अलाव' में गिरने के चलते झुलसा था।
read more at हिन्दुस्तान


