Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा-2023 में टॉप करने वाले सिद्धार्थ गुप्ता?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 24 January, 2024
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2023 में देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता (27) ने टॉप किया है। वर्तमान में वह बिजनौर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी ऑनर्स किया हुआ है। सिद्धार्थ ने पीसीएस परीक्षा-2022 में 7वीं रैंक हासिल की थी और उनके पिता राजेश गुप्ता किराना की दुकान चलाते हैं।