कैंसर पीड़ित बच्चे को परिवार ने हरिद्वार में 5 मिनट तक गंगा नदी में लगवाई डुबकी, हुई मौत
ब्लड कैंसर से पीड़ित एक 7-वर्षीय बच्चे को 'चमत्कार' की उम्मीद में हरिद्वार (उत्तराखंड) में उसके परिवार द्वारा करीब 5 मिनट तक गंगा नदी में डुबकी लगवाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। सामने आए एक वीडियो में 2 महिलाओं समेत 3 लोग उसे डुबकी लगवाते दिखे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


