Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेप के 14 केस दर्ज कराने वाली महिला ब्लैकमेलिंग को लेकर जयपुर में हुई गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 20 May, 2024
मध्य प्रदेश, गुरुग्राम व जयपुर के करीब 14 लोगों के खिलाफ रेप केस दर्ज कराने और उन्हें कथित तौर पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने वाली एक महिला को जयपुर में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने जयपुर के एक वकील के खिलाफ भी रेप का केस दर्ज कराया था। महिला से जुड़े रेप के अधिकतर मामले बंद हो चुके हैं।