दिल्ली के सीलमपुर में पुलिस ने हत्या के आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा
दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार को पुलिस ने उमर नामक 24 वर्षीय आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया, "उमर बीते 9 मार्च को हुई अरबाज़ नामक शख्स की हत्या में शामिल था।" बकौल टिर्की, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।
read more at हिन्दुस्तान


