शहबाज़ शरीफ ने पाक पीएम बनने पर पीएम मोदी से मिली मुबारकबाद के लिए दिया धन्यवाद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने पीएम पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली मुबारकबाद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने 5 मार्च को शहबाज़ को मुबारकबाद दी थी। शहबाज़ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं और वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।
read more at इंडिया टीवी


