नैचुरल गैस महंगी होने पर दिल्ली में ₹2.28/किलो बढ़ाया गया सीएनजी का दाम
केंद्र द्वारा नैचुरल गैस की कीमतों में 62% वृद्धि करने के बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी का दाम शनिवार को ₹2.28/किलोग्राम बढ़ाकर ₹47.48/किलोग्राम कर दिया। वहीं, गौतमबुद्ध नगर और गाज़ियाबाद में सीएनजी ₹2.55 महंगी होकर ₹53.45/किलोग्राम की हो गई है। इसके अलावा, दिल्ली में पीएनजी की कीमत भी ₹2.10/एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) बढ़कर ₹33.01/एससीएम हो गई है।
read more at India.com हिंदी


