Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में 191 देशों में 132वें स्थान पर पहुंचा भारत

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 9 September 2022
संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2021-22 में भारत 191 देशों की सूची में 132वें स्थान पर पहुंच गया है। यूएनडीपी के मुताबिक, कोविड-19 महामारी, यूक्रेन पर रूस का आक्रमण और जलवायु परिवर्तन के कारण 90% देशों में मानव सूचकांक गिर गया। सूची में शीर्ष 5 पर स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया रहे जबकि 191वें स्थान पर दक्षिण सूडान रहा।
read more at abp न्यूज़