Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के 1800 अतिरिक्त जवान होंगे तैनात: रिपोर्ट

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 4 January, 2023
'एबीपी न्यूज़' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के बाद पुंछ और राजौरी में सीआरपीएफ के 1,800 अतिरिक्त जवानों की तैनाती का फैसला किया है। बकौल रिपोर्ट, इनमें 1,000 जवान दिल्ली से भेजे गए हैं। गौरतलब है, 1-2 जनवरी को हुए आतंकी हमलों में 6 लोगों की मौत हुई थी।